Best Hindi Books on Dr. B.R. Ambedkar

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पर हिन्दी की श्रेष्ठ पुस्तकें

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के जीवन, विचार, दर्शन और सामाजिक न्याय के संघर्ष को समझने के लिए अम्बेडकर पर हिन्दी पुस्तकें एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इस संग्रह में डॉ. अम्बेडकर की किताबें और उनके जीवन एवं विचारों पर आधारित हिन्दी पुस्तकें शामिल हैं, जिनमें संविधान, लोकतंत्र, जाति व्यवस्था, दलित अधिकार, सामाजिक समानता और महिला अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

यहाँ आपको डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जीवनी, उनके राजनीतिक और सामाजिक विचारों तथा जाति व्यवस्था पर उनके विश्लेषण से जुड़ी पुस्तकें मिलेंगी। ‘अछूत कौन और कैसे?’, ‘शूद्र कौन थे?’ और ‘दलित और स्त्री प्रश्न’ जैसी पुस्तकें अम्बेडकर के जाति, सामाजिक भेदभाव और महिलाओं के अधिकारों सम्बन्धी विचारों को समझने में मदद करती हैं।

इस संग्रह में अशोक गोपाल, राम पुनियानी और रविकान्त जैसे लेखकों की पुस्तकें भी शामिल हैं, जो अम्बेडकर के जीवन, विचार और समकालीन भारत में उनकी प्रासंगिकता को अलग-अलग दृष्टिकोणों से प्रस्तुत करती हैं।

यदि आप अम्बेडकर की हिन्दी किताबें, डॉ. अम्बेडकर की जीवनी, अम्बेडकर के विचारों पर पुस्तकें, अम्बेडकर और संविधान, जाति व्यवस्था पर अम्बेडकर के विचार या सामाजिक न्याय और दलित अधिकारों से जुड़ी पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं, तो यह संग्रह आपके लिए उपयोगी है। यहाँ उपलब्ध पुस्तकों के माध्यम से पाठक डॉ. अम्बेडकर के विचारों, उनके सामाजिक संघर्ष और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

“Dr. B.R. Ambedkar’s ideas on the Constitution, democracy, caste and social justice are explored in many Hindi books. This collection of Ambedkar books in Hindi includes top titles on Ambedkar’s life, philosophy and legacy. Whether you seek a detailed Ambedkar biography or analyses of his writings on caste (“Achhoot Kaun Aur Kaise?”, “Who Were the Shudras?”) and women’s rights (“Dalit Aur Stri Prashan”), our curated selection offers authoritative perspectives by authors like Ashok Gopal, Ram Puniyani and Ravikant.”

बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर जीवन और विचार – अशोक गोपाल

अनुवादक :अनिल माहेश्वरी

(A Part Apart का हिन्दी अनुवाद)


Save 35% Today 

क्या कहते हैं हमारे ग्राहक इस किताब के लिए :-

  • अंबेडकरवादियों के पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए
  • आंबेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय और वैचारिक यात्रा को समझने के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी और प्रेरक है।
  • डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और वैचारिक विकास को गहराई से समझने वाली शोधपूर्ण, संतुलित और अत्यंत पठनीय जीवनी।
  • यह पुस्तक बाबासाहेब के व्यक्तित्व को केवल एक नेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी चिंतक और असाधारण विद्वान के रूप में सामने लाती है।

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

Order With 1-Click on RazorPay

बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर (1891-1956) शायद भारत की सबसे ज्यादा पूजी जाने वाली ऐतिहासिक हस्ती हैं। एक ऐसी जाति में जन्म लेने के बावजूद, जिसे इंसानी मेल-जोल के लायक नहीं माना जाता था, उन्होंने यह साबित किया कि इंसान होने का असली मतलब क्या है। आंबेडकर, जो 1930 के दशक तक गीता का आदर और जिक्र करते थे, आखिर कैसे और क्यों हिन्दू धर्म के खिलाफ हो गए? गांधी और सावरकर के साथ उनके क्या मतभेद थे ? उन्होंने खुद को मूसा जैसा क्यों समझना शुरू कर दिया ? कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में सीखी गयी बातों का 1927 में महाड में पानी के लिए हुए संघर्ष और 1950 में भारत का संविधान बनाने पर क्या असर पड़ा ? 1935 में यह एलान करने के बाद कि वह एक हिन्दू के तौर पर नहीं मरेंगे, आंबेडकर ने ‘हिन्दू कोड बिल’ पर इतनी मेहनत क्यों की? किस बात ने उन्हें पश्चिम के व्यक्ति-स्वातंत्र्य का समर्थक बनाया, और फिर भी उन्होंने बौद्ध धर्म द्वारा सुझायी गयी सामूहिक नैतिक जीवन शैली में विश्वास रखा ? आंबेडकर को उपनिवेशवाद का बचाव करने वाला मानना गलत क्यों है ? आंबेडकर ने अपने विचारों को किन-किन विचारधाराओं से गढ़ा ? पचास हजार किताबों से भरी अपनी लाइब्रेरी में उन्होंने किन-किन विचारकों का सहारा लिया ? बौद्धिक जीवन जीने की उन्हें और उनके करीबियों को क्या कीमत चुकानी पड़ी ? जब वह आन्दोलन में व्यस्त थे, तब उनकी पहली पत्नी, रमाबाई का क्या हाल था ? यह किताब बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में सवाल पूछने और जितने हो सकें उतने सवालों के जवाब देने की एक जबरदस्त कोशिश है। अशोक गोपाल ने एक बेमिसाल काम अपने हाथ में लिया : आंबेडकर की ज्यादातर लिखी हुई चीजों, भाषणों और चिट्ठियों को मराठी और अँग्रेजी में पढ़ना, और उन चीजों को भी पढ़ना जो आंबेडकर ने खुद पढ़ी होंगी। यह लगातार की गयी उस मेहनत और संघर्ष की कहानी है, जिससे आंबेडकर की महान् हस्ती का निर्माण हुआ।

‘भारतीय चिन्तन परम्परा और भीमराव आंबेडकर’ भारतीय बौद्धिक परम्परा के दीर्घ इतिहास और डॉ. भीमराव आंबेडकर के वैचारिक अवदान के बीच संवाद की नयी सम्भावनाओं का उद्घाटन करती है। यह कृति आंबेडकर को किसी एक वैचारिक खाँचे में सीमित नहीं करती, बल्कि उन्हें भारतीय दर्शन, बौद्ध धम्म, सामाजिक न्याय, लोकतान्त्रिक आधुनिकता और नैतिक विवेक की अखण्ड परम्परा के आलोक में पढ़ती है। वैदिक, श्रमण, बौद्ध, भक्ति और आधुनिक भारतीय चिन्तनधाराओं के साथ आंबेडकर के विचारों का तुलनात्मक एवं प्रमाणाधारित विश्लेषण इस पुस्तक की विशिष्टता है। सरल किन्तु शोधपरक भाषा में लिखी गयी यह कृति परम्परा और परिवर्तन, शास्त्र और विवेक, धर्म और संविधान, तथा समता और मानवीय गरिमा के प्रश्नों पर गम्भीर विमर्श प्रस्तुत करती है। समकालीन भारत में आंबेडकर को भारतीय चिन्तन परम्परा की निरन्तरता में समझने की दृष्टि से यह पुस्तक एक महत्त्वपूर्ण बौद्धिक हस्तक्षेप है।

भारतीय चिन्तन परम्परा और भीमराव आंबेडकर

– निरंजन सहाय

 

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

अछूत कौन और कैसे

– भीमराव अम्बेडकर

भारतीय इतिहास के तथाकथित स्वर्ण युग से छुआछूत के औचित्य को प्रश्नांकित करता ग्रन्थ

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

हिन्दू धर्म के भीतर सामाजिक संरचना के गठन की प्रक्रिया में एक ऐसे वर्ग की उत्पत्ति हुई जिसे न केवल समाज में सबसे हेय दृष्टि से देखा गया बल्कि उसे सामान्य मानवीय व्यवहार से भी वंचित रखा गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की यह पुस्तक’ अछूत कौन और कैसे’ समाज के इसी वर्ग अर्थात् अछूतों की उत्पत्ति और उनकी स्थिति का ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर विश्लेषण करती है। इसमें न सिर्फ भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में अछूतों के अस्तित्व की जाँच-परख की गयी है। यह पुस्तक स्पष्ट करती है कि अछूतों और हिन्दुओं में नस्लीय आधार पर किसी प्रकार की भिन्नता नहीं है लेकिन ब्राह्मणों की घृणा और स्वयं को श्रेष्ठ समझने की भावना अछूतों की उत्पत्ति और उनकी बदतर स्थिति का कारण बनी। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ब्राह्मणों द्वारा बौद्धों के प्रति घृणा और एक समूह विशेष के द्वारा गौमांस खाने के कारण उस वर्ग को ब्राह्मणवादी समाज से बहिष्कृत कर दिया गया और उन्हें अछूत के रूप में एक अलग समूह में स्थापित कर दिया गया। यह पुस्तक समाज की विभेदकारी प्रवृत्तियों का मूल्यांकन करते हुए वर्तमान व्यवस्था को समझने का स्पष्ट और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती है।

हिन्दू धर्म की सामाजिक संरचना में चातुर्वर्ण्य व्यवस्था की प्रभावकारी भूमिका रही है। इन वर्षों में शूद्रों की स्थिति सबसे निम्न थी और विभिन्न प्रकार के प्रतिबन्धों के कारण उनका विकास बाधित रहा। शूद्रों के सम्बन्ध में आवश्यक अध्ययन के अभाव में उनकी समस्याओं और उनके निराकरण पर गम्भीरता से विचार नहीं किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने गहन अध्ययन के पश्चात इस पुस्तक ‘शूद्रों की खोज अर्थात् शूद्र कौन थे?’ की रचना की। यह पुस्तक शूद्रों की उत्पत्ति के पौराणिक सिद्धान्तों का विश्लेषण करने के अलावा विभिन्न वर्षों के साथ शूद्रों की स्थिति का मूल्यांकन भी करती है और विद्यमान अव्यवस्था के कारणों को समझने का प्रयास भी। इस पुस्तक के माध्यम से अम्बेडकर ने यह स्थापित करने का प्रयास किया है कि प्रारम्भ में शूद्र भी आर्यों के तीन वर्षों में शामिल थे लेकिन ब्राह्मणवादी मानसिकता के कुचक्र के कारण उनकी स्थिति निम्न हो गयी और ये क्षत्रिय वर्ण से अलग होकर एक नये वर्ण ‘शूद्र’ के रूप में समाज में अस्तित्व में आए। यह पुस्तक मूलतः समाज को इतिहास के आईने से देखने का प्रयास है जिसमें समावेशी और समता आधारित समाज के निर्माण की सम्भावनाओं के बीज विद्यमान हैं।

शूद्रों की खोज अर्थात् शूद्र कौन थे?

– भीमराव अम्बेडकर


समाज क्या था और कैसा हो की सही समझ पैदा करने के लिए सुदृढ़ आधार-शिला

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

आंबेडकर दलित और स्त्री प्रश्न

— राम पुनियानी,
सम्पादक रविकान्त

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

साम्प्रदायिकता वह राजनीति है जो धर्म के नाम पर चलायी जाती है। दूसरे शब्दों में, साम्प्रदायिकता, धार्मिक पहचान के आधार पर राजनीतिक समर्थन जुटाती है। यद्यपि ऊपर से देखने से ऐसा लगता है कि यह धर्म आधारित राष्ट्रवादी संघर्ष है तथापि यथार्थ में साम्प्रदायिकता वह राजनीति है जो प्रजातन्त्र का गला घोंटती है, जन्म आधारित जाति व्यवस्था और लिंग भेद को समाज पर लादती है और सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया में रोड़े अटकाती है। यह वह राजनीति है, जो स्वतन्त्रता, समानता और बन्धुत्व के मूल्यों को नकारती है। वो बात तो सामाजिक सद्भाव की करती है परन्तु अल्पसंख्यकों पर खुलकर निशाना साधती है।

 

अम्बेडकर को राष्ट्र विरोधी बताने वाले वे लोग हैं जिनके पुरखे आजीवन अँग्रेजों की दलाली करते रहे। अँग्रेजी सत्ता से पेंशन पाते रहे। 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में देश से गद्दारी करते हुए हिन्दुत्ववादियों ने अँग्रेजों का साथ दिया था। इसके बाद उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज के खिलाफ भारतीय नौजवानों को अँग्रेजों की फौज में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था। आरएसएस और अन्य हिन्दुत्ववादियों के इस चरित्र को आज पूरा देश जान चुका है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति की खाल ओढ़े ये भेड़िए असल में दलितों और पिछड़ों के खून के प्यासे हैं। रक्तिपपासु ब्राह्मणवाद हमेशा से जाति भेद और शोषण पर ही जिन्दा रहा है। जातियों का संहार होते ही परजीवी ब्राह्मणवाद खुद अपनी मौत मर जाएगा। इसीलिए पुनः सांस्कृतिक वर्चस्व बनाए रखने के लिए जाति व्यवस्था और मनुस्मृति के आधार पर कर्म बहाल करने की घोषणा की जा रही है। डॉ. अम्बेडकर का संविधान इसमें सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए वे संविधान को ही मिटा देना चाहते हैं।
– भूमिका से

 

संविधान, संघ और डॉ. अम्बेडकर 

— राम पुनियानी,
सम्पादक रविकान्त

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

हिन्दू राष्ट्रवाद बनाम आंबेडकरवाद

– सम्पादक रविकान्त

Order Books on Dr. B.R. Ambedkar

आज हिन्दुत्ववादी खुलेआम हिन्दू राष्ट्र बनाने की मुनादी कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं ने अबकी बार, चार सौ पार और संविधान बदलने का नारा दिया। दरअसल, हिन्दुत्ववाद नव-ब्राह्मणवाद है। इसलिए वे बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।
इसके लिए सैकड़ों भगवाधारी बाबाओं, प्रवचनकर्ताओं और शंकराचार्यों को मनुस्मृति की प्रशंसा करने और उसे संविधान बनाने की माँग करने के लिए लगा दिया गया है। लेकिन वे शायद मुगालते में हैं। इस देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाएँ कभी भी संविधान पर आँच नहीं आने देंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान और लोकतन्त्र बचाने के लिए कमर कस ली है। इसीलिए समूचा बहुजन तबका आज राहुल गांधी के साथ खड़ा हो गया है। आंबेडकरवादियों ने हिन्दू राष्ट्रवादियों की चुनौती को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने मनुवादियों की मानसिकता को भाँप लिया है। इसलिए वे बाबा साहब की तरह एक बार फिर से मनुवाद की होली जलाने के लिए बेताब हैं।
– भूमिका से

0
YOUR CART
  • No products in the cart.