Description
BABA SAHEB Dr. AMBEDKAR : JEEVAN AUR VICHAR by Ashok Gopal
अशोक गोपाल
पेशे से पत्रकार रहे अशोक गोपाल एक गम्भीर शोधकर्ता और जन-बुद्धिजीवी के तौर पर भी जाने जाते हैं। लगभग डेढ़ दशक पत्रकारिता में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर, संवैधानिक मूल्यों के संवर्द्धन के लिए, करीब दस साल, स्कूल-आधारित कार्यक्रम तैयार करने में लगाये। उनके लेखन में भारत में जातिप्रथा, सामाजिक विषमता और लोकतान्त्रिक संस्थाओं का विकास जैसे विषय केन्द्र में रहे हैं। उनकी दृष्टि में अकादमिक अनुशासन व गहराई, तथ्यपरक विश्लेषण तथा पत्रकारीय स्पष्टता का सुन्दर सहमेल है। अशोक गोपाल को विशेष पहचान उनकी चर्चित पुस्तक अ पार्ट अपार्ट: द लाइफ एण्ड थॉट्स ऑफ बी. आर. आंबेडकर से मिली। प्रस्तुत पुस्तक इसी का हिन्दी अनुवाद है। इस पुस्तक में अशोक गोपाल ने आंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और तत्कालीन सामाजिक-राजनीतिक सन्दर्भों को विस्तार से दर्ज किया है। इस कृति के लिए वह कमलादेवी चट्टोपाध्याय एन.आई.एफ. बुक प्राइज (2024) तथा कारवान बुक अवार्ड से सम्मानित किये गये हैं।
अनिल माहेश्वरी
जन्म : मेरठ; पचास वर्ष का पत्रकारिता का अनुभव; ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से विशेष संवाददाता के पद से सेवानिवृत्त ।
अँग्रेजी में ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी : इंस्टीट्यूशन ऑफ लर्निंग ऑर आइडेण्टिटी’, ‘पोलराइज्ड टाइम्स : लिविंग इन इण्डिया टुडे’, ‘कम्पल्सिव नोज पिकिंग एण्ड अदर टू टेल्स’, ‘मून स्टिल शाइंस : एन एनवायर्नमेण्टल इशू’, ‘राइट टु इनफॉर्मेशन : ए नो-विन सिचुएशन’ सहित सामयिक विषयों पर एक दर्जन से अधिक किताबों का प्रकाशन। हिन्दी में ‘मस्लक-ए-आला हज़रत बरेलवी’, ‘… हाजिर हों : आधुनिक न्यायिक दायरे में रामायण की पुनर्यात्रा’; हिन्दी में अनुवाद कार्य- ‘सभ्यता के कोने’ (वेरियर एल्विन और भारतीय आदिवासी समाज), ‘दी रिपब्लिक’ (प्लेटो कृत)।
सम्प्रति : नोएडा में निवास एवं स्वतन्त्र लेखन ।
अतिथि प्रोफेसर : चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना।


























Vikas Modanwal –
Every Indian should read this book. This book require patience from reader because of its lengthiness. Ashok Gopal ji gave us some new knowledge about Ambedkar and Anil Maheshwari ji translate this book very well.
Shri Charan –
An well explained life journey of Father of Indian Constitution
Priti Tiwari –
An insightful account of Ambedkar’s remarkable journey, exploring his ideas, convictions, and transformative role in shaping modern India.
Satendra Patwal –
आंबेडकर के विचारों, गांधी और सावरकर से मतभेदों तथा बौद्ध धर्म की ओर उनके सफर को विश्वसनीय ढंग से प्रस्तुत करती उत्कृष्ट पुस्तक।
Vinod Agarwal –
अंबेडकरवादियों के पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए
Ved Prakash –
Bahut he achi book hai, Must Buy
Sambhav singh –
A compelling and meticulously researched biography that reveals the intellectual depth, personal struggles, and lasting influence of Dr. B.R. Ambedkar.
pravin kumar –
आंबेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय और वैचारिक यात्रा को समझने के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी और प्रेरक है।
Sapna Kumar –
Worth buying. Beautifully compiled book motivation and positive affirmations
Farah Bano –
गंभीर शोध, सहज भाषा और प्रामाणिक स्रोतों पर आधारित यह जीवनी हर उस पाठक के लिए आवश्यक है जो आंबेडकर को गहराई से जानना चाहता है।
Deepika singh –
डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और वैचारिक विकास को गहराई से समझने वाली शोधपूर्ण, संतुलित और अत्यंत पठनीय जीवनी।
Vijay Yadav –
तथ्यों, शोध और संवेदनशील दृष्टि से लिखी यह जीवनी बाबासाहेब के व्यक्तित्व और उनके बौद्धिक संसार को नए आयामों में सामने लाती है।
Rajeev Km Singh –
An authoritative biography that skillfully connects Ambedkar’s life experiences with his groundbreaking contributions to equality, democracy, and justice.
Kumar Vishaal –
Thought-provoking and richly detailed, this book offers a fresh perspective on Ambedkar’s philosophy, leadership, and enduring social vision.
Namit –
यह पुस्तक बाबासाहेब के व्यक्तित्व को केवल एक नेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी चिंतक और असाधारण विद्वान के रूप में सामने लाती है।