-20.00%

CHHAYA SACH (Novel) by Santosh Dixit

Original price was: ₹360.00.Current price is: ₹288.00.

छाया सच – संतोष दीक्षित

चतुर्थ सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित कृति


सुपरिचित कथाकार संतोष दीक्षित का उपन्यास ‘छाया सच’ यों तो भारतीय इतिहास के एक ख़ास दौर की दास्तान है लेकिन कई मायनों में यह ठेठ या रूढ़ ऐतिहासिक उपन्यास से अलग भी है। दरअसल इसकी कथावस्तु और इसका आख्यान, इतिहास की सतह के नीचे का इतिहास है, जिसे साधारण लोग बनाते हैं। कथाभूमि पटना और उसके आसपास की है और चित्रित कालखण्ड वीर कुँवर सिंह की शहादत तथा अठारह सौ सत्तावन के ग़दर के बाद का है, जब ईस्ट इण्डिया कम्पनी का राज ख़त्म हो गया और भारत का शासन सीधे ब्रिटेन से निर्देशित होने लगा। यह आम धारणा है कि अठारह सौ सत्तावन का विद्रोह कुचल दिये जाने के बाद बहुत लम्बे समय तक ख़ामोशी रही। रेलवे तथा डाक-तार के प्रसार के साथ अँग्रेज़ी शासन अपनी क्षमता बढ़ा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसने आर्म्स एक्ट तथा वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट जैसे दमनकारी क़ानून भी बनाये। उपन्यास दिखाता है कि ग़दर का गला घोंट दिये जाने के बाद भी लोक में अँग्रेज़ी राज के प्रति घृणा और प्रतिकार की चेतना सक्रिय रही। अलबत्ता सामन्त जमींदार और अन्य अभिजन तत्कालीन हुकूमत से हिल-मिलकर अपने स्वार्थ साधने व आम लोगों के शोषण-उत्पीड़न में सहभागी बने रहे।
उपन्यास उस समय के एक लगभग अलक्षित आयाम को उजागर करता है, यह दिखाता है कि समाज के ऊपरी तबके ने भले समझौता कर लिया हो लेकिन जन-समाज गुलामी के दंश को कभी भूला नहीं और किसी न किसी स्तर पर उसके प्रतिरोध की हलचल हमेशा बनी रही। और सबसे रोचक पहलू यह है कि इसमें बहरुपिये, पहलवान, गुण्डे, भाँड जैसे समाज की मुख्यधारा से किनारे के तत्त्वों ने बहुत अहम भूमिका निभायी और कुर्बानी भी दी। गौरतलब है कि उपन्यास की कथा एक भाँड या तमाशा-कलाकार बिन्देश्वरी और ज्वाला नामक पहलवान के इर्द-गिर्द घूमती है और इन्हें ही नायकत्व प्रदान करती है। दिलचस्प पात्रों के अलावा आकर्षक वर्णन व अभिनव शिल्प भी इस उपन्यास को बेहद पठनीय बनाते हैं।


यह पुस्तक खरीदने के लिए RazorPay पर भी जा कर पेमेंट सकते हैं

In stock

SKU: CHHAYA SACH (Novel) by Santosh Dixit-PB Category:

Description

CHHAYA SACH (Novel) by Santosh Dixit


About The Author

संतोष दीक्षित

08 दिसम्बर 1958, ग्राम लालूचक, भागलपुर, बिहार में जन्मे संतोष दीक्षित, इनकी शिक्षा : भागलपुर, पटना एवं राँची में। सन् 1994-95 से कथा क्षेत्र में लगातार सक्रिय। देश की शीर्षस्थ पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। कहानी संग्रह ‘आखेट’ (1997), ‘शहर में लछमिनियाँ’ (2001), ‘ललस’ (2004), ‘ईश्वर का जासूस’ (2008) एवं ‘धूप में सीधी सड़क’ (2014) प्रकाशित। इसके अतिरिक्त तीन व्यंग्य-संग्रह एवं व्यंग्य कहानियों का एक संग्रह ‘बुलडोजर और दीमक’ तथा चयनित व्यंग्य 2022 में। उपन्यास ‘केलिडोस्कोप’ 2010 में, ‘घर बदर’ वर्ष 2020, बालगीर 2022 एवं ‘बैल की आँख’ 2023, ‘खलल’ 2025 में प्रकाशित। सम्प्रति: स्वतन्त्र लेखन।
सम्मान : बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान।
सम्पादन : बिहार के कथाकारों पर केन्द्रित एक कथा संग्रह ‘कथा बिहार’ का सम्पादन।
सम्पर्क : नील धवल, दुल्ली घाट, दीवान मोहल्ला, पटना सिटी, पटना 800008.


chhaya-sach-novel

Additional information

Author

Santosh Dixit

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-678-2

Pages

240

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Publication date

06-12-2025

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “CHHAYA SACH (Novel) by Santosh Dixit”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.