-20.00%

ARTHBODH KE SANNIDHYA MEIN (Poems) by Reeta Das Ram

Original price was: ₹260.00.Current price is: ₹208.00.

अर्थबोध के सान्निध्य – रीता दास राम


‘अर्थबोध के सान्निध्य में’ आज के समय को शब्द
देती कविताओं का संग्रह है। समाज में घटित संघर्ष,
परस्पर मानवीय सम्बन्ध, स्पर्श करती संवेदनाएँ, मन
को छूती वेदनाएँ जब चिन्तन-मनन द्वारा लेखनी से
प्रवाहित होती हैं कविता का रूप लेती हैं। इस संग्रह
की कविताएँ संघर्ष, चुनौतियों, मान्यताओं, सवालों से
आँख मिलाने की कोशिश हैं। वे समाज और यथार्थ
की जमीन पर प्रतिरोध का अपना हस्तक्षेप रचती हैं। ये
कविताएँ अपने समय के सच का बयान हैं। कविताएँ
जैसे सामाजिक जीवन की घटनाएँ जुड़ी हों जिसमें
सरोकार अपनी बात रखते हैं। सभ्यता, संस्कृति,
सदाचार, समानता अपनी जिम्मेदारी के अपने
हस्ताक्षर हैं जिसे कविताएँ हमारे समक्ष रखती हैं।
कुप्रथाओं, अन्धविश्वास को नकारती पंक्तियाँ इंसानों
की सोयी हुई चेतना को जगाने की मंशा रखती हैं।
कविताएँ मूक हो रही आवाज, गुम हो रहे दृश्य, सुर,
ताल की अपनी तलाश हैं। अन्धकार और घुटन से
लड़ती कविताएँ जीवन के पक्ष में खड़ी कोमलताओं
के अर्थ को सँजोने की कोशिश का अंजाम हैं। विमर्श
हो या मूल्यों का अवमूल्यन, कविताएँ हमारे समय की
बारीकियों को दर्ज करती चलती हैं। जिन्दगी के
रहस्य और चमत्कारों को सकारात्मक विचारों की
गहराई से जोड़ना चाहती हैं। अँधेरा हटाकर रोशनी के
अर्थ से बतियाती इन कविताओं में ईमानदारी की
पारदर्शिता और खुशबू है। यहाँ अन्धकार के छँटने
और जगमगाती उम्मीद के बँटने का इन्तजार है।

In stock

SKU: ARTHBODH KE SANNIDHYA MEIN by Reeta Das Ram-PB Category:

Description

ARTHBODH KE SANNIDHYA MEIN (Poems) by Reeta Das Ram


About The Author

रीता दास राम
जन्म : 1968 नागपुर; वर्तमान निवास मुम्बई में।
शिक्षा : एम.ए., एम. फिल., पी-एच.डी. (हिन्दी), मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई।
पुस्तकें : हिन्दी उपन्यासों में मुम्बई (आलोचना, 2023),
पच्चीकारियों के दरकते अक्स (उपन्यास, 2023), समय जो रुकता नहीं (कहानी संग्रह, 2021), तृष्णा (कविता संग्रह, 2012), गीली मिट्टी के रूपाकार (कविता संग्रह, 2016), टूटती खामोशियाँ (सम्पादन : काव्य संग्रह)। संगोष्ठियों में आलेख प्रस्तुति एवं पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित ।
सम्मान : शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान 2013; अभिव्यक्ति
गौरव सम्मान 2016; हेमन्त स्मृति सम्मान 2017; शब्द मधुकर सम्मान 2018; आचार्य लक्ष्मीकान्त मिश्र राष्ट्रीय सम्मान 2019; हिन्दी अकादमी, मुम्बई द्वारा महिला रचनाकार सम्मान 2021; अन्तरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान 2023.


ARTHBODH KE SANNIDHYA MEIN (Poems) by Reeta Das Ram

Additional information

Author

Reeta Das Ram

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-191-6

Pages

176

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “ARTHBODH KE SANNIDHYA MEIN (Poems) by Reeta Das Ram”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.