Description
PREM AUR POONJI by MAIRI GEBRIYAL
About The Author
मैरी गैब्रियल
मैरी गैब्रियल की यह पुस्तक पुलित्जर पुरस्कार, नेशनल बुक अवार्ड तथा नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड के लिए फाइनलिस्ट थी। इससे पूर्व उनकी सलैजेट विक्टोरिया वुडहॉल की जीवनी नोटोरियस विक्टोरिया : द लाइफ ऑफ विक्टोरिया वुडहॉल, अनसेंसर्ड तथा संग्राहक एवं यायावर कोन बहनों की जीवनी द आर्ट ऑफ एक्वायरिंग : ए पोर्ट्रेट ऑफ ऐटा एंड क्लैरे बैल कोन प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी चौथी पुस्तक, नाइंथ स्ट्रीट विमेन : ली क्रैसनर, एलेन डी कूनिंग, ग्रेस हार्टिगन, जोन मिशेल, एंड हेलेन फ्रैंकेंथलर -फाइव पेंटर्स एंड द मूवमेंट दैट चेंज्ड मॉडर्न आर्ट, सितम्बर 2018 में प्रकाशित हुई थी। मैरी गैब्रियल ने संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस में शिक्षा प्राप्त की है तथा लगभग दो दशक तक वाशिंगटन और लन्दन में रॉयटर्स में सम्पादक के रूप में कार्यरत रही हैं। सन् 2022 में उन्हें एन वाई यू /एक्सिन फाउण्डेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मैरी गैब्रियल इटली में रहती हैं।
मोहन वर्मा
मोहन वर्मा हिन्दी के कवि एवं अनुवादक हैं। बूँद से नदी तकः एक कविता यात्रा (कविता संग्रह), तमिल के कवि एवं उपन्यासकार पेरूमाल मुरुगन के चार उपन्यासों का हिन्दी अनुवाद नर-नारीश्वर, पोन्ना की अग्निपरीक्षा, पोन्ना का अभिशाप एवं छोटू और उसकी दुनिया तथा मुरुगन के कविता संग्रह कोषैयिन पडालकल का हिन्दी अनुवाद एक कापुरुष के गीत प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त कन्नड़ की कवि ममता सागर की कविताओं का हिन्दी अनुवाद आँख मिचौनी शीर्षक से प्रकाशित हुआ है तथा आपने सामाजिक न्याय एवं चेतना की भारतीय कविताएँ संकलन का सम्पादन किया है। पिछली शती के साठ के दशक में सहज कविता आन्दोलन का सूत्रपात करने में वह रवीन्द्र भ्रमर तथा त्रिवेणी प्रकाश त्रपाठी के सहयोगी रहे हैं और ई-पत्रिका ‘जागरी’ के कविता सम्पादक भी।






























Reviews
There are no reviews yet.