-20.08%

KAWAD YATRA : Lokdharmikta ka Nepathya by Naresh Goswami

(1 customer review)

Original price was: ₹249.00.Current price is: ₹199.00.

कांवड़ यात्रा लोकधार्मिकता का नेपथ्य – नरेश गोस्वामी

प्रथम सेतु समाज विज्ञान पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित कृति


लोक-आस्था के एक लगभग अल्पज्ञात बिन्दु से चलकर उत्तर भारत के बड़े भू-भाग में वार्षिक जन-परिघटना बनने तक काँवड़ की यात्रा अनेक समाजार्थिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं से गुजरी है। पहले यह मुख्यतः श्रद्धालु व्यक्ति का निजी प्रयास हुआ करती थी। उस समय इन तीर्थ यात्रियों के ठहरने और भोजन आदि के लिए कोई सामूहिक-संगठित व्यवस्था नहीं थी। लेकिन पिछले चार दशकों में यह यात्रा व्यक्ति-केन्द्रित आस्था से आगे बढ़कर एक वृहत् सामुदायिक प्रदर्शन बन गयी है। जाहिर है कि काँवड़ यात्रा के इस कायान्तरण को केवल एक नज्जरिये या परिप्रेक्ष्य में रखकर नहीं समझा जा सकता। नरेश गोस्वामी की यह किताब इस परिघटना को खेतिहर अर्थव्यवस्था के संकुचन, देहात और शहर के द्वन्द्व, शहर की परिधि और केन्द्र के विभाजन, लोकधर्म और शास्त्रोक्त धर्म के सन्धि-स्थल की गतिकी, नागरिक सुविधाओं की दावेदारी के इर्द-गिर्द उभरती अनौपचारिक राजनीतिक प्रक्रियाओं आदि जैसे विभिन्न और व्यापक कोणों से देखने का प्रयत्न करती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि हिन्दी में मौलिक समाज विज्ञान लेखन के लिए प्रथम सेतु पाण्डुलिपि पुरस्कार प्राप्त इस पुस्तक का उत्साहपूर्ण स्वागत होगा तथा ऐसे अन्य प्रयासों को भी यथोचित प्रोत्साहन मिलेगा।


यह पुस्तक खरीदने के लिए RazorPay पर भी जा कर पेमेंट सकते हैं

In stock

SKU: KAWAD YATRA by Naresh Goswami-PB Category: Tag:

Description

KAWAD YATRA : Lokdharmikta ka Nepathya by Naresh Goswami


About the Author

नरेश गोस्वामी

नरेश गोस्वामी ने धर्म और अनौपचारिक राजनीति के अन्तर्सम्बन्धों पर दिल्ली विश्वविद्यालय से शोध किया है। समाज विज्ञान कोश (सम्पा. अभय कुमार दुबे) में लगभग पैंसठ प्रविष्टियों के योगदान के अलावा उन्होंने अकादमीय विद्वानों के अवदान और महत्त्व पर स्मृति शेष : स्मरण का समाज विज्ञान नामक पुस्तक का सम्पादन भी किया है। वे विकासशील समाज अध्ययन पीठ (सीएसडीएस) द्वारा प्रकाशित समाज-विज्ञानों की पत्रिका प्रतिमान में आठ वर्षों तक सहायक सम्पादक रहे हैं। उन्होंने कुछ महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का अनुवाद भी किया है। जिनमें प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं: ग्रेनविल ऑस्टिन की क्लासिक कृति भारतीय संविधान: राष्ट्र की आधारशिला (द इण्डियन कॉन्स्टीट्यूशन : कॉर्नरस्टोन ऑफ़ अ नेशन), निवेदिता मेनन की पुस्तक नारीवादी निगाह से (सीइंग लाइक अ फेमिनिस्ट), संघर्ष के तेवर (रिकवरिंग सबवर्जुन)। इसके अलावा उनका एक उपन्यास और अनुवाद की एक अन्य किताब प्रकाशनाधीन है।


Additional information

Author

Naresh Goswami

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-422-1

Pages

178

Publication date

06-12-2025

Publisher

Setu Prakashan Samuh

1 review for KAWAD YATRA : Lokdharmikta ka Nepathya by Naresh Goswami

  1. Alok Gupt

    kawad yatra ki khoobsurat tathyo ke saath vyakhya

Add a review

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.