MANU : MERI KAHANIYAN (A Collection of Short Stories) by Anand Madhab
₹175.00 Original price was: ₹175.00.₹122.50Current price is: ₹122.50.
मनु : मेरी कहानियाँ – आनन्द माधव
मनु… यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि हमारे समाज की असंख्य स्त्रियों की सामूहिक कथा है। यह उन स्त्रियों की कहानी है, जो जीवन के प्रत्येक मोड़ पर संघर्ष करती हैं- कभी चुपचाप, कभी टूटकर, तो कभी अपने भीतर से नयी शक्ति अर्जित कर खड़ी हो जाती हैं।
यह पुस्तक मनु की जीवन-यात्रा के अनेक पड़ावों से होकर गुजरती है। बचपन की मासूमियत, किशोरावस्था की उलझनें, यौवन की आकांक्षाएँ, प्रेम की पहली थरथराहट, सामाजिक बन्धन, विवाह, परिवार की जिम्मेदारियाँ, सम्बन्धों की जटिलताएँ, अन्याय और अपमान, आत्मसंघर्ष, आत्मनिर्भरता की खोज और अन्ततः स्वयं को पहचानने के क्षण-इन सबको समेटे है मनु की यह कहानी।
लेखक ने मनु के माध्यम से समाज में स्त्री के बदलते स्वरूप, उसकी संवेदनाओं, उसके अधिकारों, उसकी इच्छाओं और उसके आत्मसम्मान की पड़ताल की है। यह पुस्तक केवल मनु की कथा नहीं, बल्कि उस मौन पीड़ा की अभिव्यक्ति है, जिसे अनगिनत स्त्रियाँ जीती हैं, सहती हैं और फिर भी जीवन को आगे बढ़ाती हैं। मनु की यात्राएँ आपको झकझोरेंगी, सोचने को मजबूर करेंगी और यह विश्वास दिलाएँगी कि हर अँधेरे के बाद उजाला सम्भव है – यदि मन के भीतर उम्मीद की एक लौ जलती रहे।
Save 30% on Pre-Booking
Delivery Starts 3th December 2026
मात्र एक क्लिक में पेमेंट करने के लिए नीचे दिए RazorPay बटन उसे करें
In stock
Description
MANU : MERI KAHANIYAN (A Collection of Short Stories) by Anand Madhab
About The Author
आनन्द माधव
आनन्द माधव ने अपनी वृत्तिका की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की, अलबत्ता समय की माँग के कारण ये प्रबन्धन में चले गये। किन्तु इनकी स्याही कभी सूखी नहीं। यह उनका पहला कहानी संग्रह है, परन्तु उनकी कहानियाँ और लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। ये लगभग 35 वर्षों से मीडिया, जनसंचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। बिहार में ‘कलम सत्याग्रह’ और ‘दलित संवाद’ जैसे सामाजिक अभियानों से वे सीधे तौर पर जुड़े रहे।
अपनी वृत्तिका यात्रा नवभारत टाइम्स से प्रारम्भ कर आज, सण्डे मेल, पायनियर तथा द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया होते हुए दैनिक जागरण समूह के सामाजिक सरोकार ‘जागरण पहल’ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के महिला विकास निगम के अन्तर्गत जेण्डर रिसोर्स सेण्टर में प्रधान सलाहकार बने। अपने सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में महिलाओं के मुद्दों को इन्हें करीब से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
वर्ष 2016 में वर्ल्ड सीएसआर काँग्रेस ने उन्हें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के 100 प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं की वैश्विक सूची में स्थान दिया तथा वर्ष 2017 में उन्हें जागरण सीएसआर लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिहार में उनकी पहचान एक सुलझे हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में भी है।

Reviews
There are no reviews yet.