-20.00%

BHOJPURI CINEMA by Anjani R Shrivastava

Original price was: ₹725.00.Current price is: ₹580.00.

भोजपुरी सिनेमा – अंजनी श्रीवास्तव

तब अब सब (1961-2025)

भोजपुरी सिनेमा का वृहत् सन्दर्भ ग्रन्थ


भोजपुरी सिनेमा को अलग-अलग दौर में अलग-अलग लोगों ने अपने-अपने नजरिये से देखा-समझा और उसका आकलन किया है।
शुरुआत में इसे प्रचार-प्रसार की गुनगुनी धूप बहुलता में मिली पर बोली और भाषा के बीच फँसकर इसे इसका वाजिब हक नहीं मिल पाया।
हमने अपनी संस्कृति को दागदार बनाने वालों पर प्रतिरोध का चाबुक शायद ही कभी चलाया हो।
भारतीय संसद में समय-समय पर भोजपुरी सिनेमा के तीन नायक बतौर सांसद नमूदार हुए मगर मुरझाते हुए पौधे को पानी का इन्तजार अब भी है।
21वीं सदी के प्रारम्भ से ही भोजपुरी सिनेमा ने पूरे विश्व में अपने पाँव फैलाने शुरू कर दिये थे। इस बेनजीर भाषा की महिमा को सारे विश्व ने माना मगर उसकी गुणवत्ता और स्तरीयता में लगातार चिन्ताजनक गिरावट दर्ज होती रही। यह गिरावट 2024 में भी जारी रही। 2025 भी कोई अच्छी खबर लेकर नहीं आया।
समाज के साथ-साथ सिनेमा में आए बदलाव का ईमानदारी से विवेचन होना चाहिए।
भोजपुरी साहित्य और संस्कृति की मनोरम पृष्ठभूमि से प्रस्फुटित भोजपुरी सिनेमा के मधुर गीतों की कशिश और हृदय के तारों को झंकृत कर देने वाले अनुपम संगीत को सीधे-सीधे लीलते हुए अश्लीलता की सुरसा को यहाँ देखा जा सकता है। भोजपुरी माटी की महक की फिर से दिव्य अनुभूति कर पाना अब तो दिवास्वप्न सा लगने लगा है।
भोजपुरी सिनेमा : तब अब सब में शुरुआत से
लेकर आज तक (1961-2025) का ईमानदार आकलन करने की कोशिश की गयी है। जो जानकारियाँ और तथ्य इस पुस्तक में उपलब्ध हैं, वो अन्यत्र दुर्लभ हैं। भोजपुरी सिनेमा के प्रति अनुराग रखने वालों और शोधार्थियों के लिए यह पुस्तक पहली प्रामाणिक पुस्तक साबित होगी।
– डॉ. सोमा घोष (पद्मश्री)
शास्त्रीय गायिका

In stock

SKU: BHOJPURI CINEMA by Anjani R Shrivastava-PB Category:

Description

BHOJPURI CINEMA by Anjani R Shrivastava


About The Author

अंजनी श्रीवास्तव
शिक्षा : बीएससी, पीजीडीआईएमएम, डिप्लोमा इन ट्रांसपोर्ट मैनेजमेण्ट। स्वतन्त्र पत्रकारिता से पिछले 50 सालों से जुड़ाव। विभिन्न विधाओं में लेखन; प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।’ ऑडियोग्राफी की उड़ान’ (इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल), ‘ध्वनि के बाजीगर’, ‘दोहा दोहा जिन्दगी’ (दोहा संग्रह), ‘सत्ता के शिखंडी’ (व्यंग्य संग्रह) प्रकाशित। ‘भोजपुरी सिनेमा : तब अब सब’ (भोजपुरी सिनेमा के साठ सालों का लेखा-जोखा), ‘बॉलीवुड क्लोज अप’ (फिल्म विषयक आलेख)। ई-बुक्स-दिल ने कहा है दिल से, ये जिंदगी उसी की है, मैं फलां हूँ मैं ढिका हूँ, बच्चो ! जरा बच के, कितना गिरेंगे और, जिंदगी के रंग, निकली है दिल से।’ प्वाइंट ऑफ व्यू’, ‘अपना नंबर लगेगा’ एवं ‘ओपियम’ (हिन्दी) फिल्मों का संवाद व गीत-लेखन। इसके अलावा प्रादेशिक फिल्मों ‘देवर भाभी’, ‘शनि बाबा…’, ‘सतरंगी बालम’, ‘प्रीतम प्यारे’ आदि का संवाद व गीत लेखन। भारतीय संगीत चित्रशाला (इण्डियाज म्यूजिक स्टूडियो) कुम्भ-2019 के क्रिएटिव डायरेक्टर रहे। शॉर्ट फिल्म ‘दि ब्वायलिंग इमोशन्स’ (अँग्रेजी) की पटकथा एवं संवाद लिखे। वृत्तचित्र ‘द साउंडमैन मंगेश देसाई’ (अँग्रेजी-हिन्दी) के रचनात्मक सलाहकार रहे। लघु फिल्म ‘पसंद नापसंद’ की पटकथा व संवाद लेखन। विजयदान देथा की कई कहानियों पर बनी लघु फिल्मों की पटकथा व संवाद का लेखन। भारती भूषण, विम्पटसी अवार्ड, एफएसएस एण्ड एएमयू अवार्ड, कैफ अवार्ड, इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में पुस्तक लेखन हेतु सम्मिलित।


BHOJPURI CINEMA by Anjani R Shrivastava
Book dummy, for illustration purpose only

Additional information

Author

Anjani R Shrivastava

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-284-5

Pages

511

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “BHOJPURI CINEMA by Anjani R Shrivastava”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.