-20.00%

KAVI KA THAILA (Poems) by Mahesh Alok

Original price was: ₹160.00.Current price is: ₹128.00.

कवि का थैला – हेश आलोक


महेश आलोक समकालीन हिन्दी कविता के जाने-माने हस्ताक्षरों में शुमार हैं। उनका यह नया कविता संग्रह ‘कवि का थैला’ भी उनकी विशिष्ट काव्य संवेदना और शिल्प का साक्ष्य है और उनके कवि-सामर्थ्य के प्रति आश्वस्त करता है। इस संग्रह में शामिल ज्यादातर कविताएँ आकार में छोटी हैं, पर अर्थ में नहीं। इस संग्रह का कवि मितकथन का कवि है। पर इतना कहना पर्याप्त नहीं। अगर इस संग्रह को आधार मानें तो कहा जा सकता है कि महेश आलोक  र्मकथन के कवि हैं और इससे कौन इनकार करेगा कि मार्मिकता ही कविता की आधारशिला है। इस संग्रह में शामिल कविताओं में प्रेम और परिवार से लेकर सत्ता के आतंक तक, बहुतेरे जीवनानुभव बोलते हैं। कवि के थैले में ‘चिड़िया सड़कें
नक्षत्रों की अनहोनी दुनिया/ शोषित जन की पीड़ा सुख के बिखरे-सुथरे चिह्न यहाँ पर… कवि का थैला बस जीवन है। इतना जीवन जितना हम महसूस कर सकें उससे आगे।’ कविता को तरह-तरह से परिभाषित करने की कोशिश कई कविताओं में दीखती है। महेश आलोक मानते हैं कि कवि-कर्म’ सतर्क करना’ है। वह कहते हैं ‘अगर कविता बची रहेगी तो समाज भी बचा रहेगा।’ प्रतिरोध को स्वर देते हुए भी महेश आलोक बहुत मुखर या वाचाल नहीं होते। अलबत्ता वह इस बात से परेशान हैं कि ‘कुछ बदल क्यों नहीं रहा है।’ इस संग्रह की कविताओं में बदलाव की आकुलता है तो यहाँ फूल-पत्ती, चिड़िया, पत्नी, बच्चे सबकी मुखर उपस्थिति है। हर उम्र के, और कोमल तथा कठोर, सब दिनों के प्रेम की अनुभूतियाँ और सम्बन्धों की ऊष्मा है। कई कविताएँ श्रृंखला की तरह हैं और उनसे एक ही अन्तर्वस्तु के अनेक आयाम उद्घाटित होते हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि महेश आलोक के पिछले कविता संग्रहों की तरह उनका यह नया संग्रह भी सराहा जाएगा।


In stock

SKU: KAVI KA THAILA (Poems) by Mahesh Alok - PB Category:

Description

KAVI KA THAILA (Poems) by Mahesh Alok


About The Author

महेश आलोक
जन्म : 28 जनवरी 1961 (गोरखपुर) ।
शिक्षा: एम.फिल., पीएच डी. (हिन्दी), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नयी दिल्ली। नारायण महाविद्यालय, शिकोहाबाद के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त ।
कृतियाँ : कविता संग्रह: चलो कुछ खेल जैसा खेलें
(2000), छाया का समुद्र (2019), इस दुनिया को सुन्दर बनाने में लगा हूँ (2022), कविता नयी सदी- महेश आलोक (चयनित कविताएँ, सम्पादक मदन कश्यप) (2025), केदारनाथ सिंह द्वारा सम्पादित ‘कविता दशक’ (1990) में युवा कवि के रूप में सम्मिलित। इसके अलावा कई संग्रहों में कविताएँ एवं समीक्षात्मक लेख शामिल। आलोचना की तीन पुस्तकें प्रकाशित। मराठी, उर्दू, अँग्रेजी, बाँग्ला, गुजराती और पंजाबी में कविताएँ अनूदित ।
सम्मान : उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा ‘विश्वविद्यालयी
सम्मान’। अन्तरराष्ट्रीय संस्था ‘शब्दम्’ द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान। जे.सी. जोशी स्मृति प्रतिष्ठित ‘शब्द साधक कविता सम्मान ।


KAVI KA THAILA (Poems) by Mahesh Alok

Additional information

Author

Mahesh Alok

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-308-8

Pages

106

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “KAVI KA THAILA (Poems) by Mahesh Alok”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.