Description
About the Author:
मालचन्द तिवाड़ी
जन्म : 19 मार्च, 1958 (बीकानेर)
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी साहित्य)
हिन्दी व राजस्थानी लेखन में समान रूप से गतिशील तिवाड़ी की अब तक लगभग एक दर्जन पुस्तकें विविध विधाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्ष 2014 में प्रकाशित उनकी डायरी विधा की कृति ‘बोरूंदा डायरी’ को राजकमल प्रकाशन द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में पुरस्कृत किया गया। साहित्य अकादेमी पुरस्कार, हिन्दी अकादमी, नई दिल्ली के सहभाषा सम्मान तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सर्वोच्च सूर्यमल मीसण पुरस्कार समेत अनेकशः समादृत तिवाड़ी साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक (वर्ष 2003-2007) भी रहे हैं। गुरुदेव टैगोर के जन्म की डेढ़ सौवीं जयन्ती के उपलक्ष्य में साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित ‘गीताञ्जलि’ का राजस्थानी भाषा में गीति-अनुवाद तिवाड़ी की अनुवाद-कर्म में एक विशेष उपलब्धि मानी जाती है। उनका एच जी वेल्स की कालजयी विज्ञान कथा ‘टाइम मशीन’ का हिन्दी अनुवाद भी इसी श्रेणी में आता है।
सम्प्रति : स्वतन्त्र लेखन





























Reviews
There are no reviews yet.