-10.00%

Divaswapan By Gijubhai

Original price was: ₹120.00.Current price is: ₹108.00.

दिवास्वप्न – गिजुभाई


दिवास्वप्न अपनी विलक्षणता और मौलिकता के कारन शिक्षा-जगत के लिए गिजुभाई की अपनी अनमोल और अमर दें बनी है। बाल-जीवन और बाल-शिक्षण के मर्म को समझने में यह अपने पाठकों की बहुत मदद करती है।


देश के अग्रणी बाल शिक्षाविद। मोंटेसरी-पद्धति के सिद्धांतों को आत्मसात किया, उन्हें भारतीय संदर्भों में अधिक प्रभावी बनाया तथा आयुवर्ग के अनुसार बालकों के लिए अनेकानेक रोचक गतिविधियों का सूत्रपात किया।


‘दिवास्वप्न’ अपनी विलक्षणता और मौलिकता के कारण शिक्षा-जगत् के लिए गिजुभाई की अपनी अनमोल और अमर देन बनी है। बाल-जीवन और बाल-शिक्षण के मर्म को समझने में यह अपने पाठकों की बहुत मदद करती है।
– काशिनाथ त्रिवेदी

जिस क्रान्ति की आवश्यकता वर्तमान शिक्षा में है, उसको एक कहानी के रूप में गिजुभाई ने बड़े ही रोचक, सरल एवं सुपाच्य ढंग से प्रस्तुत किया है।
– दयालचन्द्र सोनी

यह पुस्तक केवल शिक्षाशास्त्रियों, शिक्षा-प्रबन्धकों और शिक्षकों के लिए तो एक अनिवार्य पाठ है ही, अपने बालक-बालिका के सृजनात्मक सामर्थ्य के विकास में रुचि लेने वाले हर माँ-बाप के लिए भी इसे पढ़ने और इस से सीखने की सार्थकता असन्दिग्ध है।
– नन्दकिशोर आचार्य


In stock

SKU: divaswapan-by-gijubhai-PB Category:

Description

About the Author:


गिजुभाई बधेका
जन्म : 15 नवम्बर, 1885, अवसान 23 जून, 1939
देश के अग्रणी बाल शिक्षाविद् । वकालात त्याग कर बाल-शिक्षण में नए प्रयोगों की दिशा में सक्रिय हुए। बच्चों को मार-पीट व डॉट-डपट के बजाय प्रेम-प्यार और भरपूर स्वतन्त्रता देकर शिक्षण के सफल प्रयोग किए। मोंटेसरी-पद्धति के सिद्धान्तों को आत्मसात् किया, उन्हें भारतीय सन्दर्भों में अधिक प्रभावी बनाया तथा आयुवर्ग के अनुसार बालकों के लिए अनेकानेक रोचक गतिविधियों का सूत्रपात किया।
भावनगर की दक्षिणामूर्ति उनकी साधना स्थली। सन् 1916 से 1936 के बीच जीवन का प्रत्येक क्षण बालकों से बातचीत, उनके मन को समझने, उनकी व्यथाएँ सुनने, समाधान करने, उनका विश्वास जीतने, इन्द्रिय विकास के खेल ईजाद करने, शान्ति की क्रीड़ा, शैक्षिक भ्रमण, हाथ के काम, संगीत, नाटक, रचनात्मक कामों, बाल संग्रहालय, कहानी द्वारा शिक्षण आदि प्रवृत्तियों के आयोजन में बिताये।
दक्षिणामूर्ति बाल-मन्दिर में बच्चे हँसते-मुस्कराते हुए उत्साह-उमंग के साथ जाते और दिन भर मनवांछित गतिविधियों में लीन रह कर जीवन-शिक्षा के उपयोगी पाठ पढ़ते थे। विविध विषयों का शिक्षण भी वहाँ होता था, पर विविध सह-शैक्षिक प्रवृत्तियों से सहयोग-सहकार, परिश्रम, परोपकार, त्याग, ईमानदारी, स्नेह, मैत्री, करुणा, दया और अहिंसा के जो मानवीय गुण बालकों के जीवन में स्वतः विकसित होते थे, वैसा निरालापन अन्यत्र दुर्लभ था।
गिजुभाई प्रयोगवीर शिक्षक ही नहीं थे, बाल साहित्य के प्रणेता भी थे। उन्होंने गुजराती भाषा में दो सौ बाल-पोथियाँ लिखकर पूरे गुजरात के बालकों को स्वाध्याय की ओर प्रेरित किया। अध्यापकों को बाल-शिक्षण के नूतन सिद्धान्तों एवं विधियों का प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने अध्यापन-मन्दिर स्थापित किया। माता-पिता व अध्यापकों के लिए पन्द्रह पुस्तकें लिखीं, जिनमें दिवास्वप्न, कथा-कहानी का शास्त्र, बाल शिक्षण : जैसे मैं समझ पाया, प्राथमिक शाला में शिक्षक आदि पुस्तकें मुख्य हैं। गाँधीजी ने जो काम राजनीति में किया, वही काम गिजुभाई ने शिक्षा जगत् में किया। महात्मा गाँधी उनकी प्रत्येक शैक्षिक गतिविधि से आश्वस्त थे, तभी तो उनके असामयिक निधन पर उन्होंने लिखा था : ‘गिजुभाई के बारे में कुछ लिखने वाला मैं कौन हूँ? उनके कार्यों ने तो मुझे सदैव मुग्ध किया है। मुझे दृढ़ विश्वास है कि उनका कार्य आगे बढ़ चलेगा।’


Additional information

ISBN

9788189303068

Author

Gijubhai

Binding

Paperback

Pages

96

Publication date

22-04-2022

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Imprint

Setu Prakashan

Language

Hindi

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Divaswapan By Gijubhai”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.