-20.00%

BIHAR KI CHAUTHI DUNIYA – by Ali Anwar

Original price was: ₹299.00.Current price is: ₹239.20.

बिहार की चौथी दुनिया – अली अनवर


अली अनवर ने बिहार और झारखण्ड के उन पत्रकारों पर इस किताब में कलम चलाने का जोखिम उठाया है जिनसे वह मुतास्सिर रहे या जिनमें उन्हें ताप नजर आया, तमाम असहमतियों और आग्रहों-दुराग्रहों के बावजूद। ध्यान रहे कि यह लेखा-जोखा है। चाहें तो आप इसे कथा भी मान लें। लेकिन इस सुदीर्घ कथा का एक भी पात्र आपको अतिरंजित नहीं मिलेगा। यूँ समझिए कि यह उन खतरों की भी कथा है जो किसी पत्रकार का साँचा गढ़ते हैं और उसे बचाये रखते हैं- तमाम आँधी-पानियों से। किताब में एक से एक धुरन्धरों और आलिम फाजिलों से आपकी भेंट होगी। लेकिन यह इस किताब का पूरा सच नहीं है। पूरा सच यह है कि यह किताब अपने समय के जिन्दा सवालों से भी टकराती है और उस इतिहास से भी जिस पर बड़ी चतुराई से परदा डाल दिया गया। यह कथा एकीकृत बिहार के उन दशरथ मांझियों की है जिन्होंने कड़े से कड़े वक्त में भी मीडिया को एक चेहरा दिया- वह चेहरा जो आज मीलों दूर से चमकता है और जिसकी धमक आप देश के तमाम दीगर हिस्सों में महसूस कर सकते हैं।
– भूमिका से


 

In stock

SKU: BIHAR KI CHAUTHI DUNIYA - by Ali Anwar-PB Category:

Description

BIHAR KI CHAUTHI DUNIYA – by Ali Anwar


About the Author

अली अनवर
16 जनवरी 1954 को जन्म। 1974 में सरकारी नौकरी।
इसी दौर में पत्रकारिता का चस्का। 1975 में मगध वि.वि. से स्त्रातक। वकील बनने के लिए महाराजा कॉलेज आरा में इवनिंग क्लास में दाखिला। एकसाथ सियासत, नौकरी, सहाफत, पढ़ाई के चलते कई तरह की परेशानियाँ-जेल और मुकदमेबाजी। लॉ की पढ़ाई छूटी।
सन् 1980 में सरकारी नौकरी से इस्तीफा। पटना आकर जनशक्ति के माध्यम से पूरी तरह से पत्रकारिता की शुरुआत। जनशक्ति बन्द हो जाने पर नवभारत टाइम्स पटना, जनसत्ता दिल्ली तथा स्वतंत्र भारतलखनऊ के लिए पत्रकारिता। 1996 में के. के. बिड़ला फाउण्डेशन फेलोशिप। 1998 में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज नाम से एक सामाजिक संगठन का गठन। सितम्बर 2000 में बिहार सरकार द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत। 2001 में प्रकाशित पहली पुस्तक मसावात की जंग काफी मशहूर हुई। बाद में इसका अँग्रेजी और उर्दू में भी प्रकाशन हुआ। 2004 में दूसरी पुस्तक बिहार के दलित मुसलमान, तीसरी पुस्तक सम्पूर्ण दलित आंदोलन, पसमांदा तसव्वुर नाम से आयी। चौथी किताब बिहार की चौथी दुनिया आपके हाथ में है।
2006 में और फिर 2012 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित । जद (यू) के एनडीए में शामिल होने का विरोध करने के कारण 2017 में राज्यसभा की सदस्यता समाप्त। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियाँ एवं लेखन जारी ।


Additional information

Author

Ali Anwar

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-788-8

Pages

188

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “BIHAR KI CHAUTHI DUNIYA – by Ali Anwar”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.