-14.81%

Court Marshal Edited By Rajesh Kumar

Original price was: ₹270.00.Current price is: ₹230.00.

कोर्ट मार्शल

प्रधान सम्पादक :महेश आनन्द देवेन्द्र राज अंकुर
सम्पादक:राजेश कुमार


‘कोर्ट मार्शल’ राजेश कुमार द्वारा सम्पादित है। इसमें कई रचनाकारों के लेख शामिल हैं। ‘कोर्ट मार्शल’ नाटक स्वदेश दीपक द्वारा लिखा गया है। ऐसा माना जाता रहा है कि भारतीय सेना में जातिवाद नहीं है। इस मान्यता को खारिज करता है यह नाटक। स्वदेश दीपक ने भारतीय सेना में व्याप्त जातिवाद की जकड़न को व्यापक ढंग से दिखाया है। सेना में जातिवादी मानसिकता के लोगों की कमी नहीं है। बी.डी. कपूर और कैप्टन वर्मा जैसे जातिवादी लोगों की वजह से सेना की बदनामी होती है।
रामचन्दर को उसकी जाति को लेकर उसपर गन्दी टिप्पणी की जाती है। परिणामस्वरूप वह बाग़ी हो जाता है। वह अपने अधिकारी पर गोली चलाता है। कैप्टन वर्मा की मृत्यु हो जाती है और कैप्टन कपूर बच जाते हैं। यह घटना नाटक के केन्द्र में है।
अर्थात् स्वदेश दीपक का ‘कोर्ट मार्शल’ जो वंचितों-उत्पीड़ितों का प्रस्थान बिन्दु था, वही अब अपने महत्तम रूप में आ गया है।
– इसी पुस्तक से


नीचे दिए हुए बटन से सीधे RazorPay पर जा कर पेमेंट कर सकते हैं


Kindle E-Book Also Available
Available on Amazon Kindle

In stock

SKU: Court Marshal Edited By Rajesh Kumar-PB Category:

Description

Court Marshal Edited By Rajesh Kumar


About The Author

महेश आनन्द
जन्म 5 फ़रवरी 1946 को। उच्च शिक्षा दिल्ली वि.वि. से। दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ऐण्ड कॉमर्स, दिल्ली वि.वि. में 40 वर्ष तक अध्यापन। ‘नटरंग’ में 24 वर्षों तक सम्पादन सहयोग। सचिव, एण्टन चेखव ड्रामा स्टूडियो (1986-88) सोवियत कल्चरल सेंटर, दिल्ली। कृतियाँ: कहानी का रंगमंच (1997), जयशंकर प्रसाद रंगदृष्टि (1998), जयशंकर प्रसाद रंगसृष्टि (1998), रंग दस्तावेज सौ साल (दो खण्ड, 2007), रंगमंच के सिद्धात (देवेन्द्र राज अंकुर के साथ संपादन, 2008), रेखा जैन (बाल नाटककार, निर्देशक, मोनोग्राफ 2010), हिन्दी रंगमंच एक दृश्य यात्रा (2019), दृश्य के साथ-साथ (2021), रंगसंवाद (2021)। पुरस्कार विशिष्ट कृति सम्मान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली (1988-89); सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान, राँची (2010); सीनियर फेलोशिप, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली (2011-12); विशिष्ट समीक्षक सम्मान, नट सम्राट, दिल्ली (2017); नेपथ्य रंगसम्मान, 2022 (रंगमंच के दस्तावेजीकरण के लिए)।


देवेन्द्र राज अंकुर
दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से निर्देशन में विशेषज्ञता के साथ नाट्य कला में डिप्लोमा। बाल भवन, नयी दिल्ली के वरिष्ठ नाट्य प्रशिक्षक। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमण्डल के सदस्य। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में नाट्य-साहित्य, रंग स्थापत्य और निर्देशन के अतिथि विशेषज्ञ। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली; क्षेत्रीय अनुसन्धान व संसाधन केन्द्र, बेंगलुरु के निदेशक। ‘सम्भव’, नयी दिल्ली के संस्थापक सदस्य और प्रमुख निर्देशक। नयी विधा ‘कहानी का रंगमंच’ के प्रणेता। भारत की सभी भाषाओं और रूसी भाषा में रंगकर्म का अनुभव। दूरदर्शन के लिए नाट्य-रूपान्तरण और निर्देशन। हिन्दी की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रंगमंच पर लेख और समीक्षाएँ। अन्य भारतीय भाषाओं और अँग्रेज्ती से कई प्रसिद्ध नाटकों का हिन्दी में अनुवाद। अनेक देशों में रंगकार्यशालाएँ, प्रस्तुतियाँ और अध्यापन। कृतियाँ: ये आदमी ये चूहे, मीडिया, चाणक्य प्रपंच, पहला रंग, रंग कोलाज, दर्शन-प्रदर्शन, अन्तरंग बहिरंग, रंगमंच का सौन्दर्यशास्त्र, रचना प्रकिया के पड़ाव और पढ़ते, सुनते, देखते।


 

Additional information

Author

Rajesh Kumar

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-537-2

Pages

216

Publication date

01-02-2025

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Court Marshal Edited By Rajesh Kumar”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.