-20.00%

LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia

Original price was: ₹390.00.Current price is: ₹312.00.

लघुकथा की संगत – अशोक भाटिया


अशोक भाटिया तमाम तामझाम से दूर रहकर लघुकथा में रचना, आलोचना, सम्पादन, विमर्श के क्षेत्रों में निरन्तर गम्भीरता से काम करते आ रहे हैं, जिस कारण इन्हें पढ़ा और सुना जाता है। ‘लघुकथा की संगत’ पुस्तक अठारह अध्यायों में लघुकथा के बढ़ते सामाजिक-साहित्यिक हस्तक्षेप के सभी पक्षों की शिद्दत से पड़ताल करती है। ‘लघुकथा : लघुता में प्रभुता’ जैसे अध्यायों में लघुकथा की सैद्धान्तिकी गढ़ने का प्रयास हुआ है, तो ‘लघुकथा और शास्त्रीय सवाल’ तथा ‘लघुकथा आकार का प्रश्न’ अध्यायों में इस क्षेत्र में उभरे सवालों से रचनात्मक धरातल पर दो-चार होते हुए लघुकथा क्षेत्र में पनप रही अ-रचनात्मक धारणाओं को स-तर्क निरस्त भी किया गया है। लघुकथा के वस्तु-पक्ष, प्रतिरोध के स्वरूप, भाषा, बुनावट और प्रयोगशीलता के विविध आयामों की वर्तमान लघुकथा में उपस्थिति की धैर्यपूर्वक गहन पड़ताल करने वाले अनेक अध्याय इस पुस्तक की महत्ता को बढ़ाते हैं। लघुकथा के समग्र परिदृश्य पर केन्द्रित इस आलोचना-पुस्तक के सभी अध्यायों में लघुकथा को सामाजिक दायित्व व साहित्यिक गरिमा प्रदान करने वाले प्रयासों के साथ-साथ श्रेष्ठ रचनाशीलता की बानगी भी मिलती है। लघुकथा के पाठकों, लेखकों और शोधार्थियों को, सहज-सजग रूप में लिखी इस पुस्तक में, हिन्दी लघुकथाओं के कुल हासिल की एक भरी-पूरी झलक अवश्य मिल जाएगी।
            – राजेन्द्र टोकी

In stock

SKU: LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia-PB Category:

Description

LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia


About The Author

अशोक भाटिया
जन्म : अम्बाला छावनी (पूर्व पंजाब)।
कार्य-क्षेत्र : पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, अब स्वतन्त्र लेखन।
प्रकाशन : अब तक सात विधाओं की 44 पुस्तकें
प्रकाशित। कविता-संग्रह (दो), लघुकथा-संग्रह (तीन), आलोचना और विमर्श (पाँच), यात्रा संस्मरण, व्यंग्य, बाल-साहित्य, ज्ञान-साहित्य के अलावा सम्पादन की अनेक पुस्तकें प्रकाशित। ‘लघुकथा रचना और आलोचना’ के प्रमुख हस्ताक्षर। सम्पादन में ‘निर्वाचित लघुकथाएँ’, आलोचना में ‘समकालीन हिन्दी लघुकथा’ और ज्ञान-साहित्य में ‘अन्धविश्वास रोग और इलाज’ विशेष चर्चित ।
अन्य : आकाशवाणी और दूरदर्शन के अनेक केन्द्रों से साहित्यिक कार्यक्रम प्रसारित। साहित्यिक कार्यशालाओं में विषय-विशेषज्ञ। भाषा, साहित्य और समाज के आयामों पर देश भर में सक्रिय भागीदारी।
पुरस्कार / सम्मान : हरियाणा साहित्य अकादमी के
‘बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान’ सहित रायपुर, कोलकाता, पटना, शिलांग, भोपाल, इन्दौर, हैदराबाद, दिल्ली, अमृतसर, जालन्धर, गुरदासपुर आदि की संस्थाओं द्वारा सम्मानित ।
सम्पर्क: बसेरा, 1882, सेक्टर 13, करनाल-132001,
हरियाणा।


LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia
LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia

Additional information

Author

Ashok Bhatia

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-318-7

Pages

272

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “LAGHUKATHA KI SANGAT by Ashok Bhatia”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.