-25.00%

RAM AUR ROTI (Poems) by Santosh Singh

Original price was: ₹260.00.Current price is: ₹195.00.

राम और रोटी – संतोष सिंह


संतोष सिंह पेशे से पत्रकार हैं और मिजाज से कवि। इसलिए यह प्रायः होता है कि उनकी पत्रकारिता में कवि की संवेदना और उनकी कविता में पत्रकारिता का यथार्थ मिल जाता है। अँग्रेजी पत्रकारिता की अपनी दुनिया होती है। उनके अपने सरोकार होते हैं, लेकिन संतोष जब कविता करते हैं, तब इतने ठेठ हो जाते हैं कि पता ही नहीं चलता वह गाँव से बाहर भी कभी गये हैं। अपनी मिट्टी, अपने राग और धड़कन को उन्होंने इस तरह आत्मसात किया है कि लगता है वह स्वयं प्रकृति का हिस्सा हो चुके हैं। कहीं कोई कृत्रिमता नहीं, विषय से एवमेव हो उससे जुड़ने-समझने और अपनी संवेदना से शब्दों को गूँथने में उन्हें महारत हासिल है। उनके लिए कविता मनुष्यता को सँवारने का एक माध्यम है और उनकी कोशिश होती है कि बिखर-टूट रहे मनुष्य-मन को एक ऊष्म आश्वस्ति दें कि अन्ततः सत्य और सुन्दर की जीत होगी। उनकी कविता हमें पूर्ण से सम्पूर्ण तक की यात्रा कराती है। वह हमें आस्था और विवेक प्रदान करती है। कविता के तय अकादमिक प्रतिमानों से अलग उनकी कविताएँ हमें एक ऐसे अछूते संसार में आहिस्ता से ‘पुश’ करती हैं जहाँ हम कुछ सोचने के लिए विवश होते हैं। इस तरह वे हमें अत्यन्त आत्मीय स्तर पर संस्कारित करती हैं।
यह कवि का दूसरा संकलन है यानी उनकी कविताओं की दूसरी किताब। आप देखेंगे कि उनकी कविताएँ उस दौर और दुनिया को पकड़ने और समझने की कोशिश हैं जो हमसे छूट रही है या जिसे हम छोड़ रहे हैं। अपने घर-परिवार, गाँव, त्योहार, संस्कार सब हमसे छूट रहे हैं। हम केवल कृत्रिम बुद्धि ही नहीं; कृत्रिम मनुष्यता के दौर में भी हैं। ऐसे में यदि कवि संतोष गाँती, बिन्दी और रोपनी के हाथ को कविता के कोमलकान्त दायरे में लाने की कोशिश करते हैं तो यह स्तुत्य प्रयास ही कहा जाएगा। उनकी कविता ‘राम और रोटी’ आज की राजनीति और सोच पर व्यंग्य तो करती ही है, कुछ प्रश्न भी उठाती है :
एक ही विचार की आँधी मत दो थोड़ा बुद्ध और गाँधी भी दे दो धर्म जाति की गोटी मत दो अब रोटी भी दे दो लाओ मुझे मेरे राम दे दो उसके साथ कुछ काम भी दे दो।
संतोष सिंह की कविताएँ उस परम्परा को समृद्ध करती हैं जिसे कवि रघुवीर सहाय ने स्थापित किया था और कई कारणों से वह पिछले कुछ समय से कमजोर पड़ रही थी। रामदास जैसे आम आदमी का संकट पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ता गया है। संतोष उस परम्परा को मजबूत करने की कोशिश करते हैं। उनकी कविताओं में जनतान्त्रिक समाज के बीच अप्रासंगिक हो रहा नागरिक, मतदाता या आम आदमी अपनी जमीन तलाश रहा होता है। यह कविता-संकलन हिन्दी कविता के व्योम को समृद्ध करेगा- मुझे पूरी उम्मीद है और दरअसल उम्मीद का दूसरा नाम ही कविता है।
– प्रेमकुमार मणि


Pre-Book and Save 25%
Delivery Starts 04-December-2026


In stock

Description

RAM AUR ROTI (Poems) by Santosh Singh


About The Author

संतोष सिंह
पटना में रहकर विगत 29 वर्षों से पत्रकारिता और साहित्य में सक्रिय। जून 2008 से ‘द इण्डियन एक्सप्रेस’ में वरिष्ठ सहायक सम्पादक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व ‘द टेलीग्राफ’, ‘द स्टेट्समैन’ और ‘द एशियन एज’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे। बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में रिपोर्टिंग का लम्बा अनुभव।
शिक्षा : स्नातक (अँग्रेजी ऑनर्स) और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर ।
कृतियाँ : करवट (कविता संग्रह), कटोरा कट (गद्य)।
अँग्रेजी में : द जननायक कर्पूरी ठाकुर- वॉयस ऑफ द वॉयसलेस (हिन्दी और तमिल में भी प्रकाशित), कामदेव सिंह: द ओरिजिनल गॉडफादर ऑफ इण्डियन पॉलिटिक्स, जे.पी. टू बी.जे.पी.: बिहार आफ्टर लालू एण्ड नीतीश (हिन्दी में भी प्रकाशित), रूल्ड ऑर मिसरूल्ड : द स्टोरी एण्ड डेस्टिनी ऑफ बिहार (हिन्दी में ‘कितना राज कितना काज’ नाम से प्रकाशित) ।
पुरस्कार एवं सम्मान : द इण्डियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस अवार्ड (2023), रेडइंक
अवार्ड (2019), भारतीय प्रेस परिषद पुरस्कार (विकास पत्रकारिता, 2013), द स्टेट्समैन ग्रामीण रिपोर्टिंग पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार, 2010), के.सी. कुलिश अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार (2009)। इसके अलावा कई साहित्य उत्सवों में सहभागिता तथा अनेक शीर्ष शैक्षिक संस्थानों में अतिथि व्याख्यान।


Additional information

Author

Santosh Singh

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-037-7

Pages

160

Publication date

30-11-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “RAM AUR ROTI (Poems) by Santosh Singh”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.