-20.00%

SOAN BARSA (Novel) by Jyotish Joshi

Original price was: ₹299.00.Current price is: ₹239.20.

सोनबरसा – ज्योतिष जोशी


यह बीसवीं शताब्दी के अन्तिम वर्षों की कथा है जिसके केन्द्र में सोनबरसा नामक बिहार का एक गाँव है। पर बुनियादी समस्याओं के स्तर पर यह पूरे बिहार की कथा है, जो उन वर्षों में लक्षित था। वैसे यह कथा देश के उस किसी भी हिस्से से जुड़ जाती है जहाँ भूमि सुधार सम्भव नहीं हुआ है, जहाँ की राजसत्ता को विकास कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है और जहाँ जनता को दरिद्रता में भी जीने भर की स्वतन्त्रता नसीब नहीं है।
स्वतन्त्रता के 50 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देश का एक बड़ा हिस्सा किस तरह एक जंगल में बदल गया है और वहाँ के लोग किसी तरह जी भर लेने के लिए भी कैसे संघर्ष करते हैं, उपन्यास में कुशलता के साथ इसे जीवन्त किया गया है। कितनी बड़ी विडम्बना है कि जो आतंक और अनाचार से धनाढ्य बनता जाता है, साम्प्रदायिक और जातिवादी राजनीति कर, लोगों की भावनाएँ भड़काकर उन्हें गोलबन्द करता है, वही ऐन चुनाव के समय ‘सेकुलर’ हो जाता है। चुनाव जीतकर वही सरकारें बनाता-बिगाड़ता है और इस तरह लोकतन्त्र को गुण्डातन्त्र में तब्दील कर दिया जाता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए न तो धर्म का कोई अर्थ है, न प्रेम का, न समाज का और न ही मनुष्यता का। ये जनता को भेड़ों की तरह हाँकते हैं और जब वह प्रतिरोध का मन बनाती है तो मौके के पहले ही बेरहमी से कुचलकर उसकी धार को कुन्द कर देते हैं। उपन्यास की कथा में दो-दो प्रेम प्रसंग एकसाथ चलते हैं और संघर्ष को एक दिशा देने में अपनी भूमिका निभाते हैं। प्रेम और सद्भाव की शक्ति के साथ प्रतिरोध से ही ऐसे अनाचार का अन्त हो सकता है, सोनबरसा इसे बखूबी प्रमाणित करता है।


 

In stock

SKU: SOAN BARSA (Novel) by Jyotish Joshi-PB Category:

Description

SOAN BARSA (Novel) by Jyotish Joshi


About The Author

ज्योतिष जोशी
आलोचक, विचारक और कलाविद् ।
जन्म : धर्मगता, जनपद-गोपालगंज, बिहार।
शिक्षा : एम.ए., दिल्ली विश्वविद्यालय तथा एम.फिल. और पी-एच.डी., जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली।
प्रकाशन : इनकी 45 से अधिक मौलिक तथा सम्पादित पुस्तकें हैं; जिनमें आलोचना की छवियाँ, जैनेन्द्र और नैतिकता, उपन्यास की समकालीनता, शमशेर का अर्थ, आधुनिक भारतीय कला, रंग विमर्श, तुलसीदास का स्वप्न और लोक, आधुनिक कला आन्दोलन, बहुव्रीहि, नौटंकी : लोक-परम्परा और संघर्ष आदि शामिल हैं।
सम्मान : आलोचना में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक सम्मान तथा फेलोशिप प्राप्तः जिनमें देवीशंकर अवस्थी सम्मान, प्रमोद वर्मा आलोचना सम्मान, आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, दिनकर सम्मान सहित संगीत नाटक अकादेमी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग आदि की फेलोशिप शामिल।
कार्य : ललित कला अकादेमी में सम्पादक सहित कई पदों पर काम कर चुके ज्योतिष जोशी हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सचिव भी रह चुके हैं। हाल तक ये प्रधानमन्त्री संग्रहालय और पुस्तकालय, नयी दिल्ली में वरिष्ठ अध्येता (सीनियर फेलो) रहे हैं।


SonBarsa Hindi Novel

Additional information

Author

Jyotish Joshi

Binding

Paperback

Language

Hindi

ISBN

978-93-6201-443-6

Pages

195

Publication date

10-01-2026

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “SOAN BARSA (Novel) by Jyotish Joshi”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.