Nayika – Sulochna Verma

300.00

Nayika – Sulochna Verma

‘नायिका’ नटी बिनोदिनी के जीवन पर आधारित उपन्यास है। बकौल लेखिका “यह पुस्तक उस महिला के जीवन की झलक भर है, जो एक गरीब वेश्या के घर जन्मी, एक शानदार अभिनेत्री बनी, अपनी आत्मकथा के अतिरिक्त कई काव्य-संग्रह लिखे और अपने समय के भद्रलोक समाज की बखिया उधेड़ी। वह उस समय थिएटर जगत् में प्रवेश करने वाली उन महिलाओं में से थी, जब थिएटरों पर पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था।” नटी बिनोदिनी की यह कथा मात्र उसके जीवन की कथा नहीं है अपितु इसमें वह पूरा समाज और परिवेश भी जीवन्त और मूर्त हो जाता है, जिसमें नटी बिनोदिनी विकसित हुईं। लेखिका के विवरण में समय और समाज के साथ स्त्री जीवन के विभिन्न पक्षों के अन्तर्द्वन्द्व निर्मित हुए हैं। अन्तर्द्वन्द्व और स्थितियों का यह अन्तर्संघात आज के समाज के लिए भी बहुमूल्य है। इससे रचना का आज के पाठकों से सहज ही सम्बन्ध जुड़ जाता है। धाराप्रवाह और पठनीय भाषा में लिखा गया यह उपन्यास पाठकों को प्रभावित करेगा, ऐसा हमें विश्वास है।


Kindle E-Book Also Available
Available on Amazon Kindle


 

In stock

SKU: nayika-sulochna-verma-PB Category: Tags: , , , ,

Description

 

About the Author:

जन्म: ३ अक्टूबर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल। शिक्षा: कम्प्यूटर अभियान्त्रिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। प्रकाशन: हिन्दी और बांग्ला की अनेक पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। रचनाएँ (कविताएँ, कहानियाँ, आलेख व यात्रा व्रतांत) कथादेश, शुक्रवार, समकालीन, सृजनलोक, जनादेश, समालोचन, आगमन, वंचित जनता, कल्पतरु एक्सप्रेस, स्पर्श, जानकी पुल, सिताब दियारा, शब्द व्यंजना, भवदीय प्रभात, पारस परस, प्रतिलिपि, साहित्य रागिनी, पंजाब टुडे (पंजाबी), बांग्ला (खनन, रूपाली आलो, देयांग) आदि में प्रकाशित। पढ़ने-लिखने के अतिरिक्त छाया-चित्रण व चित्रकारी में भी रुचि है तथा संगीत को जीवन का अभिन्न अंग मानती हैं।

Additional information

ISBN

9789393758163

Author

Sulochna Verma

Binding

Paperback

Pages

216

Publication date

25-02-2023

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Imprint

Setu Prakashan

Language

Hindi

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nayika – Sulochna Verma”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.