Description
Bhartendu Harishchandra By Rizwana Fatima
About The Author
डॉ.रिजवाना फ़ातिमा
डॉ. रिजवाना फ़ातिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ महाविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा हासिल की है। ‘मंटो के लिप्यन्तरित नाटकों का रेडियो नाटक की दृष्टि से अध्ययन’ विषय पर दिल्ली वि.वि. से एम.फिल. किया। ‘स्त्री रचित कथेतर गद्य लेखन में यात्रा के सन्दर्भ (1980-2015)’ विषय पर दिल्ली वि.वि. से पी-एच.डी. की। केयर इण्डिया संस्था के लिए ‘हमारा आसमान’ नाम से पाठ्यक्रम की पुस्तकों का सह-सम्पादन। समय-समय पर पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित। ‘स्त्री-चिन्तन और विमर्श, शीर्षक पुस्तक प्रकाशनाधीन ।
अध्यापन कार्य का आरम्भ मिराण्डा हाउस महाविद्यालय से किया और अब जीसस एण्ड मेरी महाविद्यालय में अध्यापन। इसके अतिरिक्त ‘रसचक्र’ संस्था के साथ जुड़कर पाठात्मक प्रस्तुतियाँ करती हैं जिनके कार्यक्रम भारत-भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित होते रहते हैं।






























Reviews
There are no reviews yet.