-10.40%

Kuruz By Madan Kashyap

Original price was: ₹125.00.Current price is: ₹112.00.

Kuruz By Madan Kashyap
कुरुज – मदन कश्यप

कवि मदन कश्यप का यह नया संग्रह केवल एक और नया संग्रह नहीं, बल्कि विकास की एक नयी ज़मीन और नयी दिशा का संकेत करनेवाला संग्रह है। इसमें एक ऐसा मँजाव और ऐसी प्रौढ़ता दिखाई पड़ती है, जो एक लम्बे अनुभव के बाद ही नसीब होती है। मदन कश्यप इस संग्रह के साथ विकास के उस धरातल पर खड़े दिखाई पड़ते हैं, जहाँ अनुभूत यथार्थ और आजमायी हुई भाषा, दोनों में तोड़-फोड़ की ज़रूरत पड़ती है। यहाँ यह कवि कला की इन दोनों ज़रूरतों से न सिर्फ रू-ब-रू होता है, बल्कि किसी हद तक उनसे टकराता भी है। इस टकराहट की अनेक सुखद फलश्रुतियाँ इस संग्रह में देखी जा सकती है।


Kindle E-Book Also Available
Available on Amazon Kindle

In stock

SKU: kuruz-by-madan-kashyap Category:

Description

About the Author:

वरिष्ठ कवि और पत्रकार। अब तक छ: कविता-संग्रह–लेकिन उदास है पृथ्वी (1992, 2019), नीम रोशनी में (2000), दूर तक चुप्पी (2014, 2020), अपना ही देश, कुरुज (2016) और पनसोखा है इन्द्रधनुष (2019); आलेखों के तीन संकलन-मतभेद (2002), लहलहान लोकतंत्र (2006) और राष्ट्रवाद का संकट (2014) और सम्पादित पुस्तक सेतु विचार : माओ त्सेतुङ प्रकाशित। चुनी हुई कविताओं का एक संग्रह कवि ने कहा शृंखला में प्रकाशित। कविता के लिए प्राप्त पुरस्कारों में शमशेर सम्मान, केदार सम्मान, नागार्जुन पुरस्कार और बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान उल्लेखनीय। कुछ कविताओं का अंग्रेजी और कई अन्य भाषाओं में अनुवाद। हिन्दीतर भाषाओं में प्रकाशित समकालीन हिन्दी कविता के संकलनों और पत्रिकाओं के हिन्दी केन्द्रित अंकों में कविताएँ संकलित और प्रकाशित। दूरदर्शन, आकाशवाणी, साहित्य अकादेमी, नेशनल बुक ट्रस्ट, हिन्दी अकादमी आदि के आयोजनों में व्याख्यान और काव्यपाठ। देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित संगोष्ठियों में भागीदारी। विभिन्न शहरों में एकल काव्यपाठ।

Additional information

ISBN

9789391277345

Author

Madan Kashyap

Binding

Paperback

Pages

126

Publication date

06-11-2021

Publisher

Setu Prakashan Samuh

Imprint

Setu Prakashan

Language

Hindi

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Kuruz By Madan Kashyap”

You may also like…

0
YOUR CART
  • No products in the cart.