Description
राजा गिद्ध पाकिस्तानी कथाकार बानो क़ुदसिया का बहुचर्चित उपन्यास है, जिसका हिन्दी में अनुवाद ख़ुर्शीद आलम ने किया है।
About the Author:
बानो क्लुदसिया
(१९२८-२०१७) जिन्हें बानो आपा के नाम से भी जाना जाता है, एक पाकिस्तानी उपन्यासकार, नाटककार और अध्यात्मवादी थीं। उन्होंने उर्दू में भरपूर साहित्य लिखा; उपन्यास, नाटक और लघु कथाएँ भी लिखीं। वे अपने उपन्यास ‘राजा गिद्ध’ के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। उन्होंने उर्दू और पंजाबी दोनों भाषाओं में टेलीविज़न और मंच के लिए भी लिखा। उनके नाटक ‘आधी बात’ को ‘क्लासिक’ कहा गया है।
बानो कुदसिया का जन्म फ़िरोज़पुर, (ब्रिटिश भारत में), कुदसिया चट्ठा में हुआ था। वे भारत-विभाजन के बाद अपने परिवार के साथ लाहौर चली गयीं और कक्षा ५ में पढ़ते हुए छोटी कहानियाँ लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने लाहौर के किन्नैर्ड कॉलेज से स्नातक और फिर गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर से १९५१ में उर्दू साहित्य में परास्नातक किया।
आपने उर्दू लेखक अशफ़ाक़ अहमद से शादी की, जिनसे वह गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी (लाहौर) में मिली थीं।
पाकिस्तान सरकार द्वारा बानो कुदसिया को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘सितार-ए-इम्तियाज़’ से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने साहित्य में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें ‘हिलाल-ए-इम्तियाज़’ से भी सम्मानित किया। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ़ लेटर्स ने आपको ‘कमाल-ए-फ़न’ अवार्ड से नवाज़ा, जो आजीवन उपलब्धि पुरस्कार है। इसके अतिरिक्त देश-विदेश की अन्य साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी पुरस्कृत एवं सम्मानित ।
डॉ. ख़ुर्शीद आलम उर्दू साहित्य में एम.ए., पी-एच.डी. हैं। उर्दू में कहानियाँ लिखते हैं। पैंतीस से अधिक पुस्तकों के लेखक, सम्पादक एवं अनुवादक। आपकी कई कहानियों का हिन्दी के अतिरिक्त मराठी, गुजराती, तमिल, कन्नड़ और अँग्रेज़ी में अनुवाद प्रकाशित हुआ है। हिन्दी और उर्दू को अनुवाद के माध्यम से जोड़ने में सक्रियता से संलग्न । डॉ. आलम हिन्दी साहित्य की सेवा के लिए ‘हिन्दीतर भाषी लेखक पुरस्कार’ से सम्मानित हैं। आप उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ द्वारा पुरस्कृत हैं, साथ ही उर्दू साहित्य सेवा के लिए ऑल इण्डिया मीर एकेडमी, लखनऊ द्वारा ‘इम्तियाज़-ए- मीर’ से भी सम्मानित हैं।


































Leena kumari –
Excellent Everyone Must read this.