Description
Jo Bachega Kaise Rachega – Shrikant Verma
About the Author
श्रीकान्त वर्मा (१९३१-१९८६)
नागपुर विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए.। १९५५-५६ में बिलासपुर से ‘नयी दिशा’ का सम्पादन। फिर भविष्य की खोज में दिल्ली आ गये। कुछ दिनों तक ‘भारतीय श्रमिक’ में उपसम्पादक। १९५८ से ६२ तक दिल्ली की विशिष्ट पत्रिका ‘कृति’ का नरेश मेहता के साथ सम्पादन। १९६४ से साप्ताहिक ‘दिनमान’ से सम्बद्ध हुए। सन् ७७ में ‘दिनमान’ से त्यागपत्र। सन् ६७ में वीणा वर्मा से विवाह और सन् ६८ में अभिषेक का जन्म।
कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय भागीदारी। सन् ७६ में म.प्र. से राज्यसभा के सदस्य। सन् ८० में कांग्रेस के चुनाव अभियान का संचालन। सन् ८५ में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख महासचिव और प्रवक्ता ।
अब तक कविता, कथा और विविध लेखन की पच्चीस पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पुस्तकों का सम्पादन। अनेक कृतियों के अनुवाद भारतीय और विदेशी भाषाओं में प्रकाशित और चर्चित। विश्व के प्रमुख देशों की अनेक यात्राएँ। वहाँ के विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक केन्द्रों में व्याख्यान ।
अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, जिनमें सन् ८१ में म.प्र. शासन का प्रथम शिखर सम्मान, सन् ८५ में इंदिरा प्रियदर्शिनी सम्मान और सन् ८६ में मरणोपरान्त साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्रमुख ।


































Reviews
There are no reviews yet.